Horoscope, January 24: आज अमावस्या है साथ ही 30 वर्षों के बाद शनि अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र देव आज धनु राशि में स्थित हैं।
{"_id":"5e29870e8ebc3e4b542c2f62","slug":"horoscope-today-24-january-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 जनवरी राशिफल: शनि के राशि परिवर्तन से इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, हो सकता है लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
24 जनवरी राशिफल: शनि के राशि परिवर्तन से इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, हो सकता है लाभ
Fri, 24 Jan 2020 04:59 PM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 24 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
24 जनवरी राशिफल
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने काम को पूजा मान कर आप खूब मेहनत करेंगे। कुछ लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में सुखी छण आएंगे और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है और मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थितियों में रहेंगे। साढ़ेसाती का प्रभाव आप पर दिखेगा और निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा और परिवार में कोई पूजा-पाठ हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष से मेल मुलाकात करने से बचना चाहिए, क्योंकि झगड़ा हो सकता है और उनके परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आपके लिए आज का दिन काफी नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवनसाथी से कोई गलती हुई है तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। उसके लिए वे आपसे क्षमा मांग सकते हैं। आप भी उनकी बात समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभावित है।