फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 October 2020: वृषभ और धनु समेत चार राशि वालों को इनकम के अच्छे अवसर, जानें शुक्रवार का राशिफल

Fri, 16 Oct 2020 06:20 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 16 Oct 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 16 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 16 October, 2020   

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...






 
Horoscope Today 16 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपने धन का निवेश करने के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन शॉर्ट टर्म निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। काम को लेकर आपके पास कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें यदि आप समय रहते पकड़ पाए, तो आपको बहुत लाभ होगा। नहीं तो वह समाप्त हो जायेंगे। निजी जीवन को लेकर आप काफी भावुक होंगे और अपने जीवन में प्यार को लेकर एक खास आकर्षण महसूस करेंगे। धन के मामले में आज का दिन आपको आगे बढ़ाएगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी।

Horoscope Today 16 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपने मन की कोई इच्छा पूरी होने से आज आप बहुत खुश महसूस करेंगे। इससे आपको आर्थिक लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में कुछ अजीब सी स्थिति महसूस करेंगे। आपको लगेगा कि आपके प्रिय आप से कुछ छुपा रहे हैं, जबकि स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत होगी। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आज आप अपने काम में और दिनों के मुकाबले ज्यादा अच्छा प्रभाव दिखायेगे और मानसिक रूप से भी आज आप काफी प्रबल रहेंगे। इनकम मजबूत होने से कोई नई चीज घर वालों के लिए खरीद कर लेकर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 16 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी मां जी को आपकी जरूरत पड़ेगी क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं। दोस्तों से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। वह किसी पार्टी में चलने की आपसे जिद पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की सफलता को देखकर बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपका प्रिय अपनी बुद्धिमानी से आपका दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज और खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई बिजनेस टिप्स दे सकता है। नौकरी के लिए आप प्रबल स्थिति में होंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today 16 October 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भावुकता से बाहर आएंगे और व्यवहारिकता से ताल मिलाएंगे। आपकी इनकम बढ़िया होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप का मनोबल सातवें आसमान पर होगा। दोस्तों से खूब बातचीत होगी और अपनी निजी जीवन के बारे में भी कुछ समस्याओं को उनसे साझा करेंगे। आज अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने विवाहित जीवन को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे, उन्हें लगेगा कि उनका जीवन साथी एक श्रेष्ठ व्यक्ति है, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed