Today Horoscope in Hindi, April 14, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र ग्रह आज धनु राशि में स्थित है।
14 अप्रैल राशिफल: जानें आपके धन, परिवार, सेहत, नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा मंगलवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। काम के सिलसिले में भी आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे सामान्य रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने व्यापार पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे स्थितियाँ बदलेंगी और आपको लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। समाज के गणमान्य लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिये बड़े फायदेमंद साबित होंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण समय रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा रहेगा और आपकी अच्छी पदोन्नति के योग बनेंगे।