पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
लव राशिफल 14 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का मिजाज आज गुस्से वाला रहेगा। उनके गुस्से को ठंडा करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रियतम से मिलने की तड़पन रहेगी।
वृष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। जीवनसाथी काम की वजह से थकान महसूस कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।
मिथुन लव राशिफल
प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा। प्रियतम से प्यारभरी बातें होंगी। साथ ही दोनों के बीच तकरार भी संभव है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण समय रहेगा। संतान को लेकर आप दोनों चिंतित रहेंगे।
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे।