पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 4 मई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें जीवन साथी की बुद्धिमता का परिचय मिलेगा। वह बहुत अच्छी सलाह आप को देंगे, जो आपके काम आएगी।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ मीठी मीठी बातें करेंगे। दांपत्य जीवन में विवाहित लोगों को काफी आनंद आएगा। रिश्ते में रोमांस का तड़का लगेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
आज प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का मूड आज थोड़ा ऑफ रहेगा। प्रेम जीवन में आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि ये सब सोशल मीडिया अथवा के माध्यम से ही संभव हो पाएगा।