Horoscope 2022 : नया साल 2022 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और नई चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा। हम सभी जानते हैं कि साल 2021 और उसके पहले का साल यानी 2020 कोरोना महामारी के रूप में देश- दुनिया के लोगों के लिए संकट लेकर आया। इस महामारी के चलते आम आदमी से लेकर खास आदमी तक के जीवन को बुरी तरफ प्रभावित किया।
{"_id":"6196628c60eb87789b0ab755","slug":"horoscope-2022-yearly-horoscope-predictions-varshik-rashifal-2022-and-horoscope-2022-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए नया साल 2022 कैसा रहेगा, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2022","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope 2022 : सभी 12 राशि वालों के लिए नया साल 2022 कैसा रहेगा, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2022
Sat, 01 Jan 2022 12:18 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rashifal 2022: नया साल 2022 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला है। सभी यह सोचते हैं कि बीते साल जो हमारे काम अधूरे रह गए हैं, वे आने वाले नए साल में जरूर पूरे हों।
- फोटो : अमर उजाला
राशि
मेष राशिफल 2022
- व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश करने से आपको इस वर्ष लाभ हो सकता है। व्यवसाय के संबंध में नए विचारों में आपकी रुचि हो सकती है। इस वर्ष विदेश यात्रा का भी मौका हासिल हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं इस वर्ष बनने और कार्य में सक्रियता और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सबसे शुभ समय मध्य मई से अक्टूबर तक का होगा। वहीं नवंबर और दिसंबर का महीना आपकी ऊर्जा को धीमा कर सकता है।
- बृहस्पति और शनि के चतुर्थ भाव पर संयुक्त दृष्टि है, इसलिए मेष जातकों के परिवार में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। साल के अंत तक घर में कुछ शुभ कार्य भी हो सकते हैं जो आपको खुश रख सकते हैं। विवाहित जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती हैं, इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष भर बनी रहेगी।
-
विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022
- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। यदि उचित देखभाल की जाए और स्वस्थ आहार का पालन किया जाए, तो वर्ष के अंत तक बिना किसी लंबी बीमारी के सुखी और खुशहाल जीवन जीने में सफल होंगे।
- अप्रैल के प्रारंभ से ही राहु आपकी राशि में होंगे या समय आपके लिए संभलकर चलने का रहेगा। कोई भी व्यापार या व्यवसाय साझेदारी में करने से पहले आपको अच्छी तरीके से विचार कर लेना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह इस वर्ष दी जाती है। साल की शुरुआत में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे
-
विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
राशि
वृषभ राशिफल 2022
- यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से या वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि भगवान इस वर्ष कार्य और व्यापार में आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले है।
- अप्रैल के महीने में गुरु के गोचर और पंचम भाव में गुरु की दृष्टि से नवविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपके बच्चे तरक्की करेंगे। आपको अपनी संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
-
विस्तार से पढ़ें- वृषभ राशिफल 2022
विज्ञापन
वृषभ राशिफल 2022
- वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु-केतु की आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न और सप्तम में उपस्थिति आपको सेहत संबंधी कई प्रकार की परेशानी दे सकती है। इस साल अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।
- कोई नया बिजनेस शुरू करना ठीक नहीं रहेगा, लेकिन अप्रैल मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इस दौरान बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपको कुछ राहत जरूर मिलेगी और अचानक से आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष कई ऐसे मौके आएंगे। मार्च के पश्चात समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी विदेशी संस्थान में दाखिला मिल सकता है।
-
विस्तार से पढ़ें- वृषभ राशिफल 2022