फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: अपनी राशि के अनुसार चुनें होली के रंग, मिलेगी सफलता और आएगी सुख-समृद्धि

Tue, 11 Mar 2025 11:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Mar 2025 11:28 AM IST
सार

होली के रंगों का चयन राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार किया जाए, तो यह जीवन में सफलता, उन्नति और सुख-समृद्धि ला सकता है।

विज्ञापन
Holi 2025 Astrology Tips Holi Celebration Lucky Colour as per Zodiac Signs Know Significance
होली पर राशिनुसार चुने अपना रंग - फोटो : Amar Ujala
होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, ऊर्जा और भाग्य को नियंत्रित करता है। यदि होली के रंगों का चयन राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार किया जाए, तो यह जीवन में सफलता, उन्नति और सुख-समृद्धि ला सकता है।

Holi 2025: होलिका दहन पर करें ये खास उपाय, यहां जानें शुभ महूर्त और पूजा विधि

Holi 2025 Astrology Tips Holi Celebration Lucky Colour as per Zodiac Signs Know Significance
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जो साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं। इस राशि के जातकों को होली पर लाल, नारंगी, गुलाबी और पीले रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाने, साहस को मजबूत करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Holi 2025: होलिका दहन से पहले कैसे करें होली की पूजा, जानिए धार्मिक महत्व और पूजाविधि

Holi 2025 Astrology Tips Holi Celebration Lucky Colour as per Zodiac Signs Know Significance
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है, जो प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि का कारक है। इस राशि के लिए हरा, गुलाबी, सफेद और नीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Astrology Tips Holi Celebration Lucky Colour as per Zodiac Signs Know Significance
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध ग्रह के स्वामित्त वाली मिथुन राशि के जातकों को हरा, पीला, आसमानी और हल्का नीला रंग प्रयोग करना चाहिए। ये रंग व्यापार में सफलता, सकारात्मक ऊर्जा और संचार क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

Holika Dahan Remedies: होलिका दहन की अग्नि में डालें ये 10 चीजें, मिलेगी सुख-समृद्धि और रोगों से मुक्ति
 
विज्ञापन
Holi 2025 Astrology Tips Holi Celebration Lucky Colour as per Zodiac Signs Know Significance
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन और भावनाओं को नियंत्रित करते हैं। इस राशि के लिए सफेद, सिल्वर, हल्का नीला और गुलाबी रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक शांति, सौम्यता, प्रेम और आत्मीयता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed