फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2025: जल्द गुरु करेंगे मिथुन में प्रवेश, इन तीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आएगा बदलाव

Thu, 20 Mar 2025 11:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 20 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

Brihaspati Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, ऐश्वर्य, भाग्य, संतान और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। उनके प्रभाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि व विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होता है। 

विज्ञापन
guru rashi parivartan 2025 date and time these zodiac sign will be get benefits
Guru Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Brihaspati Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, ऐश्वर्य, भाग्य, संतान और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। उनके प्रभाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि व विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होता है। वह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं और इन जातकों पर गुरु की सदैव कृपा बनी रहती हैं। लेकिन गुरु जब भी गोचर करते हैं, तो वह सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरु बृहस्पति हर एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में जातकों पर उनका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। वर्तमान में वह वृषभ राशि में विराजमान है और वह 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में एंट्री लेंगे। गुरु के मिथुन में आने पर इन तीन राशियों को जमकर लाभ की प्राप्ति हो सकती है और सभी अटके काम भी पूरे होंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते है..

guru rashi parivartan 2025 date and time these zodiac sign will be get benefits
कोर्ट-कचहरी के मामलों में बहुत ही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु के मिथुन राशि में आने से आपको नौकरी में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र के सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास का संचार होगा। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बहुत ही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।

guru rashi parivartan 2025 date and time these zodiac sign will be get benefits
आपकी योजनाएं बहुत ही प्रभावशाली और सफल सिद्ध हो सकती हैं। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
गुरु के मिथुन राशि में आने पर आपको प्रेम जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते है। साथी से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंह राशि वालों को करियर में अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। यात्राओं का संयोग देखने को मिलेगा।  धन लाभ के बेहतरीन मौके इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। नौकरी में बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। आपकी योजनाएं बहुत ही प्रभावशाली और सफल सिद्ध हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru rashi parivartan 2025 date and time these zodiac sign will be get benefits
प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। नए-नए मौके और संभावनाएं मिलती रहेगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
यह समय धनु राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। आपको निवेश, व्यापार और करियर में मनचाहा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। किसी वाहन की खरीदारी कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। जिन लोगों के विवाह में अड़चनें आ रही हैं उनका विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। नए-नए मौके और संभावनाएं मिलती रहेगी।

Numerology: मूलांक 4 वालों के लिए कौन-कौन से मूलांक साबित हो सकते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी?

Kundali Me Pitra Dosh: क्या आपकी कुंडली में पितृ दोष है? जानें इसके लक्षण, कारण और समाधान

                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed