फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2026: गुरु नक्षत्र परिवर्तन से ये राशियां होंगी मालामाल, करियर-धन और सम्मान में आएगा बड़ा बदलाव

Thu, 07 May 2026 01:12 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 07 May 2026 01:12 PM IST
सार

Guru Nakshatra Gochar: गुरु गोचर कुछ राशियों के लिए आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान को बढ़ाने वाला माना जा रहा है। साथ ही करियर में नई संभावनाओं के द्वार भी खुल सकते हैं। 

विज्ञापन
Guru Nakshatra Gochar in june 2026 impact on zodiac and lucky rashifal in hindi
Guru Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

Guru Nakshatra Gochar: 18 जून 2026 को रात 09 बजकर 32 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, विवाह, भाग्य और धन कारक ग्रह माना जाता है। वहीं पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ और फलदायी नक्षत्रों में गिना जाता है। ऐसे में गुरु का इस नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है, क्योंकि इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु का यह गोचर केवल आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि यात्रा, सम्मान और मानसिक संतुलन भी जीवन में लेकर आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आ सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Kaalsarp Yog: 11 मई को बन रहा कालसर्प योग, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Guru Nakshatra Gochar in june 2026 impact on zodiac and lucky rashifal in hindi
Guru Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर बेहद शुभ संकेत दे रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। खास बात यह है कि, बचत में बढ़ोतरी आपको देखने को मिलेगी और कई नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ता गहरा होगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर तबादले का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया काम मिल सकता है।

Grahan Yog: 10 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव
Shani Gochar 2026: 17 मई से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अक्तूबर तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

Guru Nakshatra Gochar in june 2026 impact on zodiac and lucky rashifal in hindi
Guru Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर में नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में आई मंदी भी दूर होगी और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कला क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। संतान के जीवन को लेकर आप ऐसे फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। विवाह के लिए प्रस्ताव आएंगे। लंबे समय से टाले जा रहे महत्वपूर्ण फैसले लेने का समय भी आ सकता है।

मंगल का मेष राशि में गोचर और विपरीत राजयोग, इन राशियों के लिए आएंगे अच्छे दिन और मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
Shukra Nakshatra Gochar: गुरु के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nakshatra Gochar in june 2026 impact on zodiac and lucky rashifal in hindi
Guru Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर रोजगार और तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा। धन लाभ से लेकर बचत के मौके हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को भी नए लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं, जिससे मन खुश रहेगा। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।


 

Gaj Kesari Yog: गजकेसरी योग से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, धन लाभ से लेकर मनचाही यात्रा के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed