फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gaj Kesari Yog: गजकेसरी योग से इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, धन लाभ से लेकर मनचाही यात्रा के बनेंगे योग

Thu, 07 May 2026 12:21 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 07 May 2026 12:21 PM IST
सार

Gaj Kesari Yog: मई में बनने जा रहा गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आपको धन लाभ मिल सकता है। इसके अलावा करियर-कारोबार में तरक्की भी संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Gaj Kesari Yog on 18 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
गजकेसरी योग - फोटो : amar ujala

Gaj Kesari Yog 2026: 18 मई 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले ही देव गुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह योग बेहद प्रभावशाली होता है और इसका असर जातकों के करियर-कारोबार में तरक्की प्रदान करता है। साथ ही अटके कार्य को गति, नौकरी-निवेश में सफलता से लेकर धार्मिक कार्यों के योग भी बनते हैं। कहते हैं कि, जब-जब भी गुरु और चंद्रमा एक साथ एक राशि में रहते हैं, तब-तब इस शक्तिशाली राजयोग का शुभ संयोग बनता है। वहीं 18 मई को बनने जा रहा है यह कल्याणकारी योग कुछ राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। गुरु-चंद्रमा का प्रभाव जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।



मंगल का मेष राशि में गोचर और विपरीत राजयोग, इन राशियों के लिए आएंगे अच्छे दिन और मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

Gaj Kesari Yog on 18 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए गजकेसरी योग शानदार रहने वाला है। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही धन-धान्य बढ़ने के भी योग है। इस समय मेष राशि वालों के कुछ पुराने अटके काम भी पूरे होते हुए नजर आएंगे। आप कला के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेंगे। अगर कोई वाहन खरीदना चाहते हैं, तो वह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा।
Shukra Nakshatra Gochar: गुरु के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

Gaj Kesari Yog on 18 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय खास रहेगा, क्योंकि गजकेसरी योग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसका प्रभाव आपके करियर-कारोबार में दिखाई दे सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। चंद्रमा के प्रभाव से आपके जीवन में स्थिरता आ सकती है। वहीं विवाह मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर होती हुई नजर आएंगी।
Shani Gochar 2026: 17 मई से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अक्तूबर तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaj Kesari Yog on 18 may 2026 impact and lucky rashifal in hindi
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। इसके अलावा आप व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर भी काम करेंगे। धन लाभ होगा। पढ़ाई के लिए किए जा रहे प्रयासों का फल प्राप्त होगा। निवेश से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे।

Budh Nakshatra Gochar: 7 मई से इन राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिलेगा धन लाभ





Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन 5 चीजों का करें दान, दूर होंगे दोष और मिलेगा लाभ
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर करें ये उपाय, दूर होंगी साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed