फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 अक्तूबर को गुरु करेंगे नक्षत्र गोचर, इन राशियों को शिक्षा, करियर और विवाह की बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

Mon, 05 Oct 2026 02:36 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के भाग्य का द्वार खोल सकता है। नए लोगों से मिलकर काम करने की योजना आपकी सफल होगी। घर और गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आएगी।
 

विज्ञापन
Guru Nakshatra Gochar 2026 positive impact on kakr singh and tula rashi
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Guru Nakshatra Gochar 2026: अक्तूबर में देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करने जा रहे हैं। वह माह के अंत में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, इससे पहले 8 अक्तूबर 2026 को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में अपना स्थान लेंगे। एक ही महीने में गुरु का यह डबल गोचर बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु की इस स्थिति का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। इस दौरान जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ नेतृत्व क्षमता भी बेहतर हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, ज्ञान में वृद्धि और करियर में नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। वहीं, विवाह से जुड़ी बाधाएं भी दूर होने की संभावना है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।


क्रोध पर नियंत्रण के उपाय: बार-बार आता है गुस्सा और चिड़चिड़ापन? अपनाएं मंगल और चंद्रमा से जुड़े खास उपाय

Guru Nakshatra Gochar 2026 positive impact on kakr singh and tula rashi
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसलों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नए लोगों से मिलकर उनके साथ व्यापार करने की आपकी रणनीति सफल साबित हो सकती है। इस समय नौकरी को लेकर सारे प्रयास आपके सफल होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। घर में कोई दस्तक देगा। कारोबार में नए संपर्क बनने के साथ लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। 
शनि का मार्गी होना इन राशियों के लिए रह सकता है शुभ, 30 साल बाद शनि मीन राशि में चलेंगे सीधी चाल

Guru Nakshatra Gochar 2026 positive impact on kakr singh and tula rashi
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी और घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस समय घर खरीदने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा होगा। वहीं, करियर से जुड़े मामलों में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ हर कदम पर आपको मिलेगा। धन लाभ मिलता हुआ दिख रहा है।आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
लकी राशियां: इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, घर-गाड़ी से लेकर नौकरी तक सपने होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nakshatra Gochar 2026 positive impact on kakr singh and tula rashi
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को भी गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिल सकता है। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहने वाला है और लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे और गुरुजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। नए लोगों से मिलकर करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापार आपका सही दिशा में आगे बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। 

राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed