फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2022: 24 नवंबर को मीन राशि में गुरु होंगे मार्गी, इन चार राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Sun, 20 Nov 2022 12:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
guru margi from 24 november 2022 these four zodiac sign get good result in future
Guru Margi 2022: गुरु 24 नवंबर को स्वयं की राशि यानी मीन में मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : istock
Guru Margi 2022: ज्योतिष गणना में सबसे खास महत्वपूर्ण ग्रह माने जाने वाले गुरु ग्रह मार्गी 24 नवंबर को होंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, यश और धन-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होती है उसके जीवन में उसे हर तरह की खुशियां प्राप्त हो जाती हैं। गुरु 24 नवंबर को स्वयं की राशि यानी मीन में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के मीन राशि में सीधी चाल से चलने के कारण कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करियर में सफलताएं प्राप्त करेंगे, धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनेंगी और वैवाहिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। 24 नवंबर को गुरु ग्रह सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मीन राशि में मार्गी होने पर कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां...

 
guru margi from 24 november 2022 these four zodiac sign get good result in future
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरु आपकी राशि में आठवें और लाभ स्थान के स्वामी हैं। ऐसे में गुरु का मार्गी होना आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यों में आपको हर तरह की सफलताएं मिलेगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपके सामने होंगे। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। निवेश से धन में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहें हैं। आपको सरकारी कार्यो में अच्छा खासा मुनाफा होने के संकेत हैं। अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। 
guru margi from 24 november 2022 these four zodiac sign get good result in future
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों लिए बृहस्पति का मीन राशि में मार्गी होना आपको अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि दिलाएगा और नए अवसर के रास्ते खुल जाएंगे। इस दौरान आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको धनलाभ, व्यापार में तरक्की और सुख-सुविधाओं व एशोआराम मिलेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन में उनके लिए जीवन साथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर आप किसी के प्रेम बंधन में हैं तो रोमांटिक पलो का एहसास होगा। पार्टनर संग आप कहीं धूमने की योजना बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru margi from 24 november 2022 these four zodiac sign get good result in future
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
अब आपका का अच्छा समय जल्द शुरू होने वाला है। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग हैं। व्यापार में साझेदार के साथ किसी योजना पर अच्छा रिपांस मिल सकता है। व्यापार में तरक्की और  लाभ आपको नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। भाग्य में वृद्धि होगी और पिता की मदद से किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आप काफी समय से अपना खुद का काम शुरू करना चाह रहे थे तो अब वो काम शुरू हो जायेगा। इस समय आपको कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
guru margi from 24 november 2022 these four zodiac sign get good result in future
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
गुरु आपकी राशि में ही मार्गी होंगे। ऐसे में आपको विशेष लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पुरानी परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी शानदार समय है। विवाह के नए प्रस्ताव मिल सकते है। इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed