Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन
Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू
Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिनके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के किए गए प्रयास आज रंग लाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य बनाए रखें। लेनदेन आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। आपको किसी कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सुलझाना होगा व आप अपने कार्यक्षेत्र में चल रही बातों को किसी से शेयर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलवाने वाला रहेगा। आपको निजी मामलों को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कहीं गलत निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ धन भी उधार ले सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपने यदि किसी से पहले कोई वादा किया था,तो उसे आज आपको पूरा करना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचें। आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी,तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज फिर से शुरू करेंगे, जिनसे आप अच्छा लाभ भी आसानी से कमा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो आपको अपने करीबियों की बात सुननी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,जिससे आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। विदेशों से जो लोग बिजनेस करते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप अपने रक्त संबंधित रिश्तों पर पूरा जोर देंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसे भावुकता व विनम्रता में ना लें। आपका कोई पुराना करीबी आज आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।