फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु कर्क गोचर: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर सपना होगा पूरा

Tue, 06 Oct 2026 11:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 06 Oct 2026 11:02 AM IST
सार

Guru Singh Gochar 2026: 31 अक्तूबर को गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे। हालांकि, उससे पहले का समय भी कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। जातकों को व्यापार में सफलता और रिश्तों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
Guru kark gochar these zodiac will shine and get benefits till 31 october
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति अभी अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। 31 अक्तूबर 2026 को वह कर्क राशि से अपनी यात्रा समाप्त कर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। हालांकि, गुरु अभी अपनी उच्च राशि में स्थित हैं, इसलिए उनके अगले गोचर तक का समय कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान जातकों को सफलता, ज्ञान, मान-सम्मान और अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर और संतान से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


साप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अक्तूबर के बीच इन राशियों की दूर होंगी परेशानियां, मिलेंगे नए अवसर
राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल

Trending Videos
Guru kark gochar these zodiac will shine and get benefits till 31 october
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में विराजमान हैं। 
  • इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मेहनत का मनचाहा फल मिलने की संभावना है। 
  • लेने-देने में आपको कुछ अच्छे संपर्कों का लाभ मिलेगा। 
  • अचानक से आय में वृद्धि हो सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। 
  • पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
  • संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
Guru kark gochar these zodiac will shine and get benefits till 31 october
Guru Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों को इस दौरान नौकरी और करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है।
  • नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।
  •  संतान की तरफ से आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। 
  • कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। 
  • आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और नए अवसरों से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
  • जो लोग जमीन और मकान से जुड़े कामों में है उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 
 

शुक्र वक्री 2026: 42 दिनों तक इन राशि वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, मनचाही इच्छाओं से लेकर बड़े सपने होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru kark gochar these zodiac will shine and get benefits till 31 october
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।
  • व्यापार में पहले की तुलना में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं और आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
  • नौकरी से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रे
  • परिवार में सुख-शांति बनी रहने और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं।
  • कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। 
  • लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का अच्छा फल मिलने की संभावना है। 
  • आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

8 अक्तूबर को गुरु करेंगे नक्षत्र गोचर, इन राशियों को शिक्षा, करियर और विवाह की बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed