Jupiter Transit In Leo 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, संतान, भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु ने सूर्य की मित्र राशि सिंह में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, ऐसे में गुरु के साथ उनकी युति बन रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस स्थिति पर राहु की सप्तम दृष्टि भी पड़ रही है, जिससे गुरु चांडाल योग का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा 12 तारीख के बाद मंगल के भी सिंह राशि में पहुंचने से ग्रहों का यह संयोग और प्रभावशाली हो सकता है। इसका असर सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. राकेश झा के अनुसार जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए गुरु गोचर कैसा रहने वाला है।
सिंह राशि में गुरु चांडाल योग का हुआ निर्माण, जानें मेष से मीन तक 12 राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:22 PM IST
सार
गुरु का सिंह राशि में गोचर हो चुका है। यहां गुरु और केतु की युति से गुरु चांडाल योग का प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस गोचर का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जानें करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह गोचर आपके लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन