{"_id":"640e9e07d5856afaa00054c6","slug":"guru-asta-2023-on-march-28-in-meen-rashi-know-impact-in-these-three-zodiac-signs-2023-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Asta 2023: देवगुरु बृहस्पति 28 मार्च को मीन राशि में होंगे अस्त, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Guru Asta 2023: देवगुरु बृहस्पति 28 मार्च को मीन राशि में होंगे अस्त, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
Mon, 13 Mar 2023 09:23 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
Guru Asta 2023: गुरु का अस्त होना 3 राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीव कारक गुरु अपनी ही राशि मीन में 28 मार्च को अस्त हो जाएंगे। इसके बाद वो अस्त अवस्था में ही 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर 27 अप्रैल को उदय होंगे। गुरु ज्योतिष में विवाह, धार्मिक कार्य के कारक माने गए हैं इसलिए जब गुरु अस्त हो जाते हैं तो कोई भी मांगलिक काम नहीं होता। गुरु अस्त होकर अपना प्रभाव देना कम कर देते हैं, इसलिए गुरु का अस्त होना 3 राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा। आइए जानते है कि वो 3 राशियां कौन सी है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में ही अस्त होंगे। इस भाव में अस्त होने के कारण आपको पिता के सुख में कुछ कमी महसूस हो सकती है। इस समय आपको व्यर्थ की यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। इस समय आपका भाग्य आपका कम साथ देगा। कार्य स्थल पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय आपको अपने प्रयासों का उचित परिणाम प्राप्त नहीं होगा। आपको इस समय स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। इस समय गुरु आपके अष्टम भाव में अस्त होंगे। इस भाव में गुरु के अस्त होने से आपकी धार्मिक दिनचर्या पर असर पड़ सकता है। परिवार में कलह के साथ ही आलस्य भी बढ़ सकता है। इस समय ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई लेनदेन न करें। प्रेम प्रसंग में असफलता हाथ लगने से आपका मन खिन्न रहने वाला है। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में थोड़ी तकलीफ महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए गुरु दूसरे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। इस समय गुरु आपके दूसरे भाव यानी वाणी एवं कुटुंब भाव में अस्त होंगे। इस भाव में गुरु के अस्त होने से आपकी वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है। इस दौरान आपको यह सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के बड़े खर्च न होने दे। इस समय आपको वाहन भी सावधानी से चलाना है। गुरु के अस्त होने से सोने या शेयर मार्किट में किया गया निवेश शुभ नहीं होगा। इस समय आप अगर चाहे तो परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते है। विवाहित जातक अपने परिवार को लेकर बाहर घूमने जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
- राशिफल 2023
- अंकज्योतिष राशिफल 2023