फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahon Ki Yuti: 30 मार्च को 4 ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों का नसीब बदलेगा

Fri, 21 Mar 2025 06:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 06:55 AM IST
सार

Lucky Zodiac Sign: साल 2025 का 30 मार्च हिन्दू धर्म के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, क्योंकि इस तारीख से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से न केवल नया हिन्दू साल शुरू होता है, बल्कि चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 मार्च को अनेक दुर्लभ लेकिन शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
Grahon Ki Yuti 5 Zodiac Signs may get lucky Due to a Rare Planetary Conjunction in hindi
ग्रहों की युति - फोटो : adobe stock

साल 2025 का 30 मार्च हिन्दू धर्म के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, क्योंकि इस तारीख से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से न केवल नया हिन्दू साल शुरू होता है, बल्कि चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 मार्च को अनेक दुर्लभ लेकिन शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ेगा।



इस बार जिस दिन नव हिन्दू वर्ष की शुरुआत होगी, उस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में एक साथ विराजमान होंगे। इतना ही नहीं बल्कि इनके साथ शुक्र और बुध भी उपस्थित होंगे। इसलिए इस विक्रम संवत के पहले दिन को बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि 100 साल बाद इस दिन मीन राशि ग्रहों की युति होने जा रही है। आपको बता दें कि इन 4 शुभ ग्रहों की युति से अनेक राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

Grahon Ki Yuti 5 Zodiac Signs may get lucky Due to a Rare Planetary Conjunction in hindi
ग्रहों की युति - फोटो : अमर उजाला

सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, बुध युति का राशियों पर असर
30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष के मौके पर, कलात्मक राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य, मालव्य राजयोग आदि जैसे शक्तिशाली योग का निर्माण होने जा रहा है। इसका सभी राशियों पर असर होगा। लेकिन 5 राशियों के जातकों को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

Grahon Ki Yuti 5 Zodiac Signs may get lucky Due to a Rare Planetary Conjunction in hindi
ग्रहों की युति - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध युतियों से बने खास विशेष रूप से लाभकारी होगी। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे साहसिक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Grahon Ki Yuti 5 Zodiac Signs may get lucky Due to a Rare Planetary Conjunction in hindi
ग्रहों की युति - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
इन ग्रहों की युति और योग से मिथुन राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Grahon Ki Yuti 5 Zodiac Signs may get lucky Due to a Rare Planetary Conjunction in hindi
ग्रहों की युति - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति का संकेत दर्शा रहा है। आपके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। धन की आमद बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed