{"_id":"67dbac803b566e94160a531c","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-21-march-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: शुभ योग बनने से कई राशि वालों की पलटेगी किस्मत और होगा अचानक लाभ, जानें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: शुभ योग बनने से कई राशि वालों की पलटेगी किस्मत और होगा अचानक लाभ, जानें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:53 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 मार्च 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
21 मार्च का राशिफल
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal 21 March: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलताएं अच्छी प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 21 मार्च का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। काफी संघर्षों के बाद आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपकी संतान को नई नौकरी मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देखा आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दिल से ज्यादा दिमाग की सुननी होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होने से खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।