Budh Nakshatra Gochar on Ganga Dussehra: आज 25 मई 2026, सोमवार की रात 11 बजकर 49 मिनट पर बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। आज गंगा दशहरा का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है, जिससे इस समय का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि बुध ग्रह का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। आज के इस विशेष संयोग के दौरान कुछ लोगों के लिए करियर में नए अवसर, कारोबार में विस्तार और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय सोच-समझकर फैसले लेने और धैर्य बनाए रखने की सलाह देता है। यह गोचर जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव और नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।
Ganga Dussehra 2026: आज गंगा दशहरा पर बुध करेंगे नक्षत्र गोचर, 5 राशियों की बढ़ेगी आय और सफलता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Mon, 25 May 2026 07:43 AM IST
सार
25 मई 2026 को बुध का नक्षत्र परिवर्तन रात 11:49 बजे होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय करियर में उन्नति, कारोबार में वृद्धि और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन