Aaj Ka Rashifal 25 May: सोमवार, 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि देशभर में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुरुषोत्तम मास का 10वां दिन होगा जिसमे, गंगा दशहरा, रवि योग, आडल योग और विडाल योग का संयोग रहेगा। गंगा दशहरा के योग में कई राशि वालों का अच्छा लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। अचानक आय के योग बनेंगे जिसे कुछ राशि वालों को संभलकर रहना होगा, लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि आपका कोई फायदा उठा सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 मई का दिन।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपके व्यापार और धन के दरवाजे खोलती नजर आ रही है। आमदनी बढ़ने से मन खुश रहेगा और लंबे समय से अटका पैसा भी अचानक वापस मिल सकता है। यदि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखेंगे, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। आज लोग आपकी मदद के लिए खुद आगे आएंगे। संतान की सफलता आपका सिर गर्व से ऊंचा कर देगी। पिता की कोई बात थोड़ी कड़वी लग सकती है, लेकिन उसके पीछे छिपी चिंता और प्यार को समझने की कोशिश करें।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन नए अवसरों और आर्थिक तरक्की का संकेत दे रहा है। आय बढ़ने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। मेहनत का परिणाम उम्मीद से बेहतर मिलेगा। बॉस के साथ हल्की बहस हो सकती है, लेकिन साथी कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आने से खुशी का माहौल बनेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपका मन आराम, स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे पलों में डूबा रहेगा। सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज आपके पक्ष में जा सकता है। ध्यान रखें, निजी बातों में किसी अनजान व्यक्ति की राय लेना नुकसान करा सकता है। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपके दिल को शांति देगा। धार्मिक माहौल और भक्ति में भी मन खूब लगेगा।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज सितारे आपको एक ही संदेश दे रहे हैं। अपनी सेहत को नजरअंदाज मत कीजिए। कामकाज में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपका धैर्य आपको संभाल लेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाएगा।