फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

February Month Grah Gochar: फरवरी में चार ग्रहों का होगा गोचर, इन रही के जातकों को मिलेगी करियर में तरक्की

Fri, 24 Jan 2025 11:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 11:54 AM IST
सार

Grah Gochar February Effects: फरवरी  का महीना ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस महीने, ग्रहों के राजा सूर्य, सेनापति मंगल और राजकुमार बुध  सहित चार शक्तिशाली ग्रहों का गोचर होगा, जिससे कुछ  राशियों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
February 2025 Grah Gochar Date Time  Effects and Benefits for Your Zodiac Sign
February Grah Gochar - फोटो : amar ujala

February Month Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस गोचर के कारण कुछ लोगों का भाग्य बदलता है, जबकि कुछ जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फरवरी माह में चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिससे सभी जातकों को कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। फरवरी में होने वाले गोचर में ख़ास बात यह है कि बुध ग्रह इस महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे।


ज्योतिषविदों के अनुसार फरवरी माह में ग्रहों का गोचर 4 फरवरी से आरम्भ होगा। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 11 फरवरी को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। फिर सूर्य ग्रह भी अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में पहुंच जाएंगे। वर्तमान में शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं, इसलिए 11 फरवरी के बाद त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके बाद मंगल भी मार्गी होकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सबसे अंत में बुध ग्रह फिर से राशि बदलते हुए गुरु की राशि मीन में जाएंगे। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण फरवरी का महीना बेहद ख़ास होने वाला है। लेकिन कुछ राशियों के लिए ये गोचर बेहद लाभकारी साबित होंगे। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी होंगी।

Saraswati Puja 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी सरस्वती पूजा, जानें शुभ समय और महत्व

February 2025 Grah Gochar Date Time  Effects and Benefits for Your Zodiac Sign
February Grah Gochar - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए अगला महीना बदलाव लेकर आ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ की संभावना है। आप अपने व्यवसाय को बढ़ा भी सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मजबूत बना रहेगा, और आप उनके साथ बाहर घूमने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं।

February 2025 Grah Gochar Date Time  Effects and Benefits for Your Zodiac Sign
February Grah Gochar - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
फरवरी का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए कई लाभ लेकर आ रहा है। लेखन, मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े व्यक्तियों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। ससुराल की ओर से आपको एक महंगा उपहार मिल सकता है। प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
February 2025 Grah Gochar Date Time  Effects and Benefits for Your Zodiac Sign
February Grah Gochar - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
फरवरी माह में सिंह राशि के जातकों के जीवन में सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। उनके कार्यों से बॉस संतुष्ट रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। आपको पैतृक संपत्ति भी मिलने की संभावना है। इसके अलावा आप नई गाड़ी खरीदने का निर्णय भी ले सकते हैं। इस दौरान आपको कई धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन
February 2025 Grah Gochar Date Time  Effects and Benefits for Your Zodiac Sign
February Grah Gochar - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक जो लंबे समय से अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे थे, वे फरवरी में इसे शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन बाद में आपका काम सफलतापूर्वक चलने लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed