फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

December Monthly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वाले दिसंबर महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Sun, 27 Nov 2022 04:02 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Nov 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
December Horoscope 2022 Monthly Horoscope predictions
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


माह का आरंभ तो कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम और उतार-चढ़ाव के साथ होगा किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभाव स्वरूप भाग्योन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का आनंद मिलेगा। माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

December Horoscope 2022 Monthly Horoscope predictions
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। माह की 4-5 तारीख को रहें जरा बचके।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
December Horoscope 2022 Monthly Horoscope predictions
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
माह मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के योग। शासन सत्ताका पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। आप 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
December Horoscope 2022 Monthly Horoscope predictions
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि-
संपूर्ण माह उतार-चढ़ाव के बावजूद भी अच्छी सफलता दिलाएगा। विशेष करके विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों  तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

विज्ञापन
December Horoscope 2022 Monthly Horoscope predictions
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से लाभ के बावजूद अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed