लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): काफी समय से बचा हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको संतुष्टि मिलेगी। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के खेल में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। रचनात्मकता और बुद्धिमता आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इनका प्रयोग करके आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीत सकते हैं।अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें।