जानिए आज का
दिन सभी
राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः विदेश से मिलेगा शुभ समाचार
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाएं ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित बीमारी हो सकती है खासकर अगर आपकी त्वचा तैलीय है।
वृष राशिः जमीन जायदाद के कागजों को ध्यान से देखें
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। आज आप अपने काम को या कार्यक्षेत्र को बदलने की बात सोच सकते हैं। यदि आप वर्तमान काम को छोड़ते हैं तो ये याद रखिये कि इस दौरान रिश्तों में किसी किस्म की खटास जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं।
मिथुन राशिः ऋण देने के लिए दोस्ते को साफ साफ मना कर दें
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं, लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आप समय- समय पर अपनी आंखों को आराम दें।
कर्क राशिः काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें।