फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना, जानें अपना राशिफल

Sat, 08 Jul 2017 07:46 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Jul 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 8th july
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आपके घर में कोई खुशखबरी आ सकती है

daily rashiphal 8th july
मेष राश‌ि

आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें। आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। 

वृष राश‌ि: बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी

daily rashiphal 8th july
वृष राश‌ि

शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।  

        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: घर परिवार में सुख शांति रहेगी

daily rashiphal 8th july
म‌िथुन राश‌ि

आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आप उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। 

विज्ञापन

कर्क राशि: पार्टनर से थोड़ी निराशा मिल सकती है

daily rashiphal 8th july
कर्क राशि

अगर आप अकेले हैं तो आज दोस्तों के साथ बाहर निकलने पर कुछ नये व्यक्ति मिलेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि मुझे कैसा पार्टनर चाहिए। आप थोड़ा निराश हो सकते हैं, क्योंकि आपको अभी तक सही पार्टनर नहीं मिल पाया। लेकिन आशा रखें, वह व्यक्ति आपके आस-पास हो सकता है। अपने काम में अपनी महारत के कारण आपको आज आर्थिक लाभ की अच्छी खबर मिलेगी। असल में आप अपने नियोक्ता के लिए अच्छी कमाई करेंगे और बदले में वे आपको इसका इनाम देंगे। करियर और आर्थिक मामले में यह आपके लिए उपलब्धि है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed