जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: परिजनों से अनबन हो सकती है
छोटी-छोटी बातों पर आज आपकी अपने परिजनों से अनबन हो सकती है। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। आज अपने प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे। सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ घूमने से संबंध में नई मजबूती आएगी। यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है।
वृष राशि: परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम करें
छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने में कठिनाई होगी, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा है। इस समय पढ़ाई सबसे जरूरी है व किसी कीमत पर अपना ध्यान ना बंटने दें। परीक्षा के बाद ही संदेशों पर ध्यान दें। आपकी राजनैयिक योग्यताओं एवं कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है जिससे आपके अधिकारियों पर आपके प्रति अच्छी धारणा बन सकती है। अत: आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है क्योकि आपके अधिकारियों की नजरें आप पर टिकी हैं। आप इसका अनुभव करें या न करें लेकिन आपके संस्थान में आपके साथ कार्य करने वाले लोगों का ध्यान आपकी कार्य कुशलता की ओर अवश्य रहता है।
मिथुन राशि: प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। अपने किसी दोस्त की सहायता लें। अगर आपका संदेश ठीक तरीके से पार्टनर तक पहुंच पाता है तो अनुकूल प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है और आपका प्रस्ताव स्वीकार भी हो सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी कर्ज या स्कालरशिप के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए क्योंकि आज का दिन ऐसे प्रयासों के लिए फलदायी नहीं है।
कर्क राशि: आज व्यापार के लिए अच्छा दिन
आज आप अपने पार्टनर के साथ बहस से परहेज करें। जज्बाती होने के कारण आज आपके लिए छोटे-छोटे मुद्दे भी तूल पकड़ सकते हैं। अपने पार्टनर को शान्त करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी समस्यायें खुद दूर हो जाएंगी। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय है तब आप नवीन प्रगति की राह पर चलेंगे। आपको सामने आने वाले अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिये जिससे प्रतिभा व स्थिति का आंकलन कर निर्णय ले सकें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है।