फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवार के सितारे किन-किन राशि वालों को दिलाएंगे बड़ा लाभ, जानिए

Mon, 06 Mar 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 06 Mar 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 6th March
राश‌िचक्र
मेष और मकर राशि को मिलेगी सफलता, ऐसे में आज का द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा है देख‌िए।

मेष राशि: परीक्षा में सफलता मिलेगी

daily Rashiphal 6th March
मेष राश‌ि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। काम में देर हो जाने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप पाएंगे कि आजका दिन इसके लिए उतना अच्छा नहीं है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। आपका भाग्य एवं कठिन परिश्रम ही यांत्रिक रूप में आपकी सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है। जीवन में मिली इस सफलता का लाभ उठाएं। आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका खयाल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है। हो सकता है, बीमारी बहुत छोटी हो मगर लापरवाही ना बरतें। उन्हें आराम के लिए प्रोत्साहित करें।

वृष राशि: किमती समान खोने का डर है

daily Rashiphal 6th March
वृष राश‌ि
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं। आज आप किसी से किसी समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे, या फिर कोई विश्वसनीय मित्र, या फिर पढ़ा-लिखा सलाहकार आपको दे। जिससे भी आपको सलाह मिलेगी वह आपकी परेशानी को दूर करने के लिए लाभकारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: लोगों से मिले, भविष्य में फायदा होगा

daily Rashiphal 6th March
म‌िथुन राश‌ि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। पिछले दिनों आपसी अनबन में फंसी जोड़ियां आज अपना मनमुटाव दूर कर लेंगी। सकारात्मक रहकर लम्बे रिश्ते बनाने की सोचें। आज आपको बाहर जा कर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। इसलिये संकोच न करें और दूसरों की मदद लें। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिये आपको सही तरीके से योजना बनानी होगी। ये आपके लिये सही होगा कि नवीन योजनाओं की ओर ध्यान देने के स्थान पर पुरानी योजनाओं को ही सही समय से पूरा किया जाए। इस तरीके से इन योजनाओं पर काम करते हुए आपकी स्थिति सुदृढ़ ही होगी व नौकरी अथवा व्यापार प्रारंभ करने की दृष्टि से ये फायदेमंद होगा।
आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे। और यह सब अच्छी नींद की वजह से है। अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ताजी हवा लेने में और व्यायाम करने में लगाएं, ताकि यह ऊर्जा बराबर बनी रहे।
विज्ञापन

कर्क राशि: बीमारियां घेर सकती हैं

daily Rashiphal 6th March
कर्क राशि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। ऐसी संभावना है कि यह प्रस्ताव उसकी तरफ से आ जाए। आज आपको एहसास होगा कि आप अपनी मेहनत से ही इतनी आगे आ सके हैं। सफलता पाने के लिए लगातार पूरा ध्यान केंद्रित करके प्रयास करने की जरूरत होती है। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। आज आप सिरदर्द और कम मानसिक ऊर्जा से ग्रस्त रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें। इन बीमारियों का कारण बढ़ता तनाव है जो कि आप महसूस कर रहे हैं। आप छोटी परेशानियों को सिरदर्द ना बनाएं और खुद को शान्त रखें योग करें जिससे तनाव कम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed