फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सप्ताह मिलेगा प्यार या होगी तकरार, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

Mon, 06 Mar 2017 08:09 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री Updated Mon, 06 Mar 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 3 march to 10 march
love horoscope
मार्च का पहला हफ्ता क्या आपके प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगा या आप जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जान‌िए क्या कहते हैं स‌ितारे।

मेष राशि: प्रेम संबंधों में सुधार की गुंजाईश है

weekly love astrology 3 march to 10 march
मेष राश‌ि
आपके प्रेम संबधों को लेकर सप्ताह को अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ काफ़ी समय बिता सकते हैंं। जिन लोगों को यह महसूस हो रहा था कि उनके प्रेम संबंधों का अंत होने जा रहा है, उनके संबंधों में सुधार की गुंजाईश बनती नजर आती है। आपका प्रेम अभी पीछे जाने की बजाय आगे बढने की संभावना रखता है। इसलिए एक बार फ़िर से संबंधों में नई जान डालने का प्रयास करें। प्रेम संबंध धीरे-धीरे ही पनपेगें लेकिन उन्हें पनपने के किसी भी छोटे से छोटे मौके को भी आप नजर अंदाज ना करें। ऐसे मौको को आप सेलिब्रेट करने का कोई मौका भी हाथ से ना जाने दें। सप्ताहांत तक बहुत से मौके आपके सामने होगें जब आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक होने का अवसर मिलेगा लेकिन ये स्थितियां आपको परेशानी में भी डाल सकती हैं इसलिए आपको रोमांस करते समय भी प्रेमी के मूड का भी ध्यान रखना होगा । 

वृष राशि: कोई पसंद है तो कह दें दिल की बात

weekly love astrology 3 march to 10 march
वृष राश‌ि
प्रेम संबधों के लिहाज से समय कुछ मिश्रित सा कहा जा सकता है क्योंकि आरंभिक समय में आप अपने परिवार के किसी जरुरी काम में व्यस्त हो सकते हैं और आपको प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर बहुत कम ही मिलने की उम्मीद है। लेकिन उदास होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि सप्ताह के दूसरे भाग से समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है। आप किसी के प्रति अनुराग की भावना रख सकते हैं। यदि आप किसी को पसंद करना शुरु कर रहे हैं तब अपने दिल की बात दिल ही तक सीमित ना रखते हुए उनके सामने कह दें। यदि आपको कहने में असहजता महसूस होती है तब आपको लिखकर अपने मन की बात कह देनी चाहिए लेकिन आप इससे भी असहज महसूस कर रहे हैं तब परेशान ना हो, आखिरकार आपके दिल की बात तो सामने आ ही गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: ब्लाइंड डेट पर जाने से हो सकता है पछतावा

weekly love astrology 3 march to 10 march
म‌िथुन राश‌ि
सप्ताह का शुरुआत बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इस समय आपको कई तरह के मानसिक व भावनात्मक तनावों से होकर गुजरना पड सकता है। प्रेमी के साथ ब्लाइंड डेट पर जाने का अवसर मिल सकता है लेकिन जितने आप इस डेट से उत्साहित होगें, बाद में उतना ही आपको जाने का पछतावा भी हो सकता है। इसलिए जाने से पहले सभी पहलुओं पर गौर फ़रमाएं तभी आगे कदम बढाएं। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है और इस समय आप दोनों के मध्य सुलह होने की भी संभावना बनती नजर आती है। आप दोनों फ़िल्म देखने भी जा सकते हैं और सेक्स लाईफ़ का मजा भी आप इस सप्ताह में उठा सकते हैं। आपको प्रेम संबंधों को लेकर किसी तरह का अहंकार मन में लाने से बचना चाहिए अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। 
विज्ञापन

कर्क राशि: रोमांच से भरा रहेगा रोमांटिक जीवन

weekly love astrology 3 march to 10 march
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है आप अपने हाथों से सप्ताह का शुरुआती समय खराब कर सकते हैं। सदा अपनी ही बात को प्रेमी पर लादते रहने से वह आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप इस बात को समझना भी नहीं चाहेगे कि वह क्यूं आपसे दूर भाग रहा है! आप अपने आंखे खोले और देखें कि कहां और कैसे, क्या चूक हो रही है। यदि अपनी गलती का पता चल गया तभी आपके प्रेम संबंधों को उभरने का अधिक मौका मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में कुछ अच्छा हो सकता हैं। आपको इस तरह के प्रेमी जीवन को जीने में कुछ समय लग सकता है लेकिन आपको सचमुच में ही इसमें आनंद की अनुभूति भी होगी। आपको सारा संसार रोमांटिक व रोमांच से भरा दिखाई देगा । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed