फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है ,जानें अपना राशिफल

Sun, 30 Jul 2017 06:49 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2017 06:49 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 30th july
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आर्थिक लाभ के संकेत है

daily rashiphal 30th july
मेष राश‌ि

आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

वृष राश‌ि: सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है

daily rashiphal 30th july
वृष राश‌ि

आपका अपने साथी के साथ रिश्ता प्रेम से भरपूर होगा, जिसका प्रतिकार साथी से आपकी इच्छानुसार आपको प्राप्त होगा। अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को प्रकट करने पर उससे भरपूर प्रेम प्राप्त होगा। अविवाहित लोग अपने गुणों का विशेष ख्याल रखें जिन पर आपका चाहने वाला अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। साथ ही सरकारी नौकरी से प्राइवेट नौकरी में आने के लिए भी अच्छा दिन है। बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और इससे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: जोखिम भरे व्यवसाय से बचें

daily rashiphal 30th july
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे। जोखिम भरे बड़े व्यवसाय से परहेज करें तथा छोटे व्यवसाय में पूंजी निवेश करें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: प्रेम संबंध मजबूत होंगे

daily rashiphal 30th july
कर्क राशि

आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। आपके प्रेम संबंध में आज नई जान आएगी। अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर आप नई शुरुआत करने को तैयार हैं। आज आपको अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप किसी कलात्मक क्षेत्र में शुरुआत  करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस समय में आप बहुत ही रचनात्मक रहेंगे। तो इस समय का पूरा लाभ उठाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed