मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: जमीन- जायदाद से पूंजी बढ़ने के आसार
आज के दिन की शुरुआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती हैं, लेकिन दिन का अंत संतोषजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढ़ता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। आज आप नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपका साथी आपकी रोमांस भरी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा। आपको चाहिए कि आजकल चल रहे आपसी रिश्तें के बारे में आप कोई निर्णय लें। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। घर और जमीन संबंधी निवेश आपके लिए आय के स्रोत बन सकेंगे। अगर आप इस वक्त कोई भी जमीन खरीदते या बेचते हैं तो आपकी पूंजी बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति के बाजार में आपके लिए सुनहरे अवसर हैं, जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी। अपने आप को ब्रेक दें।
वृष राशि: लड़ाई- झगड़े से बचें
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तें में आई खटास को दूर कर देंगी। आपके खोए हुए रिश्तों को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे, जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आप किसी से मिलेंगे। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दें । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने घर के बढ़े हुए खर्चे से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी आय बढ़ने की प्रबल संभावना हैं। आज आप अपने कैरियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें, ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिलें और मांसपेशियां भी ठीक रहें। आपकी ऊर्जा शक्ति बढ़ेगी और दिमाग को शान्ति मिलेगी।
मिथुन राशि: सफलता मिलने की खुशी मनाएं
घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आपके घर में शांति बनी रहेगी, लेकिन अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो घर की शांति भंग हो सकती है। आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपके प्यार का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। आपके परिवार वाले आपकी राय से सहमत हो जाएंगे। आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना हो पाएं। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं, उनको आज आर्थिक फायदा होगा। नए मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं।
कर्क राशि: नई साझेदारी से को टाल दें
आज आपको घर और काम में बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। शहर से बाहर घूमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। नए निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें, खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। आपको कोई पाचन की समस्या हो सकती है। आप अपनी सभी बुरी आदतों को छोड़ दें। आप अपने तनाव को भी कम करने की कोशिश करें।