फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी के दिन इन राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे कान्हा

Thu, 25 Aug 2016 01:14 PM IST
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 25 august 2016
कृष्‍ण

मेष राश‌िः अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा


आज आपको प्रसिद्ध‌ि मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।
आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। शायद आपको नहीं पता कि आप कितने कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन जाए। आपके उच्चाधिकारी व सहकर्मी आपकी प्रतिभा को देख कर आपसे प्रभावित होंगे और आपके प्रोजेक्ट को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे।
जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं। अगर आप किसान हैं तो आपकी फसल अच्छी होगी। आज का दिन जमीन व्यवसाय में लगे सभी लोगों के लिए अच्छा है। बीते समय में किया गया परिश्रम आज फलदायक सिद्ध होगा। आप अपने आप को आज दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझ सकते हैं। 
आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। आप अपने शरीर, खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें।

वृष राश‌िः घर का सपना साकार हो सकता है

daily rashiphal 25 august 2016
वृष राश‌ि

यह है भगवान श्री कृष्‍ण की लग्न राश‌ि। इस राश‌ि वालों को आज अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाने का प्रयास करना चाह‌िए, सफल होंगे। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है।
जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें। 
आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें। अगर आप बाइक चलाते है तो सावधानी के तौर पर हैलमेट का प्रयोग करें।

म‌िथुन राश‌िः आपको बहुत खुशी मिलेगी

daily rashiphal 25 august 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।
आज आपको अपने निर्णय को ले कर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों  को अपनी ही तरफ पाएंगे । अब आप अपने काम को ले कर आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर अपनी योजनाओं को आरम्भ कर अपने नेतृत्व का यश बढ़ाएं।
व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। अपने बजट को संतुलित रखिये खर्च को सही तरीके से कीजिये, तरक्की कायम रहेगी।
आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें

daily rashiphal 25 august 2016
कर्क राशि
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।
आज आप अच्छे दिख रहे हैं, अच्छा महसूस कर रहे हैं कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके आकर्षण व कार्य क्षमता से कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही लाभ होगा। आज आप अपने व्यक्तिगत प्रयासों से ही व्यावसायिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। जो रूपये आपने उस बेकार सामान को खरीद कर गंवाए हैं जिससे आपकी आय का एक हिस्सा बरबाद हुआ है। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है।
अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे

daily rashiphal 25 august 2016
स‌िंह राश‌ि

आज आप मानसिक शांति से वंचित रहेंगे। अच्छा होगा कि आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में भाग लें। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अगर ना भी जा पाएं तो फोन पर ही अपने किसी प्रियजन से बात कर लीजिए। आपका दिल खुश हो जाएगा। आप ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि आपको आपकी मानसिक शांति जल्दी ही वापस मिलेगी।
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें।
आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। यह अच्छी तरह से जान-समझ लें कि आपका साझेदार कौन बनने जा रहा है, उससे व्यवसाय के सभी नियम और शर्तें समझ लें, लेकिन समय ठीक है आगे बढ़ें। किसी विदेशी पार्टी या विदेशी बाजार से आपको अच्छे कान्ट्रेंक्ट मिलेंगे। 
आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा। खुद को दोष देने की आदत से अच्छा होगा कि आप अपने अंदर सुन्दर विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। इससे आपके मूड पर अच्छा असर पड़ेगा। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed