मेष राशिः कैरियर के मामले में दिन अच्छा रहेगा
आज चाहे जो भी हो जाए लेकिन आप अपने करीबी लोगों से बहस करने से बचें। परिस्थिति चाहे जितना भी उकसाए आप बहस से दूर ही रहें। आपको अपना दिमाग ठंडा रखना है और बहस से बचते हुए अपनी और अपनों की खुशियों को बचाना है। अपनी भावनाओं को नम्रता और स्पष्टता से व्यक्त करें, अपके प्रियजन आपकी बात जरूर सुनेंगे।
आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो प्रेम की वह पहली शुरुआत थी। याद रखें लंबे समय तक चलने वाला प्रेम प्रसंग जीवन में ठहराव व खुशी लेकर आता है।
अपने ग्रुप में पहचान मिलने व कैरियर में वृद्धि के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक कैरियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी, आपके साथी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे और आपके उच्चाधिकारी आपके काम करने के तरीके से खुश होंगे। ऑफिस में सारे दिन एक से नहीं होते, इसलिए आपको आज के दिन का पूरा मजा लेना चाहिए।
आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। अगर आपने बिना ठीक से पढ़े-सुने किसी मसौदे पर हस्ताक्षर कर लिया तो हो सकता है, आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं।
वृष राशिः अधिकारी आपके काम को एक नई दिशा देंगे
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। पूरी कोशिश करें कि आप काम और घर दोनो में से किसी को भी नजरअंदाज ना करें। इससे सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है।
अगर आपका अपना व्यवसाय है तो उच्च अधिकारी आपके व्यवसाय को एक नई दिशा देंगे। अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से अपनी तनख्वाह में इजाफे की बात करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात को कुछ समय के लिए टाल दें। हो सकता है आज वो आपको मना कर दें।
यदि इस समय आपको धन की आवश्यकता है तब ये तय है कि आपके उच्चाधिकारी आपको कुछ धन अग्रिम दे सकते हैं। आपको इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिलहाल की तंगी से छुटकारा पाना चाहिये। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि समय पर आपको इन पैसों को लौटाना है। अथवा आने वाले माह में आप बिना वेतन के भी काम चला सकते हैं।
मिथुन राशिः कीमती सामान गुम हो सकता है
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप अवशय ही अपनी दृढ़ इच्छा व बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों पर विजय पा लेंगे।
आज का दिन दिक्कतों भरा दिन है, जिसमें आपको ये समझना कठिन होगा कि आपसी गलतफहमियों को कैसे दूर किया जाए। अपनी समझदारी से इस कठिन परिस्थिति से बचकर निकलना होगा। आपकी यही समझदारी आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करने का कारण होगी। सदैव अपने प्रिय से प्यार एवं सहानुभूति से पेश आएं, जिससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।
आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है।
आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यह सुनिश्चित कर लें कि आप अपने सामान को बुरी नजरो से दूर रखें।
कर्क राशिः सेहत के प्रति सावधान रहें
सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज सब कुछ आराम से चलता रहेगा। आज के दिन का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। अब सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए किसी भी चुनौती का जमकर सामना करें। आर्थिक हालात ठीक हों तो बड़ी मुश्किल से निपटना आसान हो जाता है।
आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें। अगर आप असन्तुलित खाना खाने की आदत को सुधार लेंगें तो आप आज दिन की समाप्ती तक खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे।
सिंह राशिः अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।
आपके व आपके साथी के बीच आम दिनचर्या के कारण बोरियत घर कर गई है। यदि आप घंटों काम कर रहे हैं व घर पर माता-पिता, बच्चे आदि हैं, तब भी एक फोन कॉल द्वारा या फूल ले जाकर आप अपने संबंध में नई जान डाल सकते हैं।
आज आप अपने काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। पर खुद को तनावयुक्त महसूस करेंगे और आपके विचार कुछ उलझे हुए रहेंगे। अगर आप ये समझ सकें कि आपको पहले क्या करना है तो आप आसानी से अपना काम कर सकेंगे। आराम से बैठ कर लंबी सांस लें, इससे शारीरिक व मानसिक दोनो तरह से आपको लाभ मिलेगा। इससे आप ना केवल बात पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे बल्कि उसको सुलझा भी सकेंगे ।
अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज का दिन स्वयं के विषय में विचार करने का है। यदि आप अपने लिये कुछ करना ही चाहते हैं, तब अपने दोस्तों के साथ समय बिताते हुए संतुलित खरीदारी कीजिये।