वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, जानें कैसा होगा आपका आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: आर्थिक लाभ होने के संकेत
अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप तनाव में आ सकते हैं। आज आपको अपने सपनों का साथी मिल सकता हैं। आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे। अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चित रहें, आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहें। अपनी फिटनेस को नजरअंदाज ना करें। इसलिए इस बात को दिल से सोचिए की अगर आप व्यायाम के लिए जाएंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपनी डाईट को सुधारने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
वृष राशि: किसी पद की दावेदारी के लिए शुभ समय
आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती हैं, लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। अपनी दोस्ती में सुधार आने से आपको बहुत खुशी होगी और आपसी प्यार भी बढ़ेगा। आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारें में सोच सकते हैं। हो सकता है आप अपने साथी के साथ लम्बे समय से संबंध में हैं व अब इसे स्थायी बनाने का विचार आपके दिमाग में हो। आज किसी ताकतवर पद की दावेदारी के लिए शुभ समय है। आप जहां पहुचंना चाहते हैं, उसे पाने के लिए कोई कसर ना छोड़ें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो हो सकता है, आज आपको कोई कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए किसी से झगड़ा भी करना पड़ें। आज अपना हाथ ही ऊपर रखें। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। एक नया बच्चा जल्दी ही आपके परिवार में आ रहा है, जिसकी वजह से आपकी आत्मा को सन्तुष्टी मिलेगी।
मिथुन राशि: मानसिक उलझनों में ना पड़ें
आज आप किसी यात्रा पर जानें के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम के क्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप अपनी शादी की बात पर घरवालों से विचार विमर्श कर रहे हैं तो उसका सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद कम है। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहें। आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे, जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। आप ताजा खाना खाने पर ध्यान देंगे, ताकि आप संतुलित आहार ले सकें।
कर्क राशि: आपकी क्षमता को सराहेंगे अधिकारी
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा व जीवन में वापस से रोमांस लौटेगा। अपनी इच्छाओं के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें। आज आपका अपने काम को लेकर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी। अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही हैं। आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं।