फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंह राशि: विपक्षियों से रहे सावधान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Sun, 19 Mar 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 19 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 19th March
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।

मेष राश‌ि: लाभकारी जमीन जायदाद खरीदने के संकेत

daily rashiphal 19th March
मेष राश‌ि

आज आप अपने दोस्तों के साथ नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। आपके जीवन में रोमांस की न्यूनता इसे नीरस बना रही है। सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। इस समय विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों भी गृह क्षेत्र से दूर पढ़ाई करने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। जीवन में सकारात्मक सोच लाने के लिए आप खुद को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।

वृष राश‌ि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

daily rashiphal 19th March
वृष राश‌ि

आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योग्यता व सफलता के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप चाहेंगे कि आप अपने चाहने वालों से घिरे रहें और आपको अतिरिक्त उत्साह एवं जोश मिल सके, जिसकी आपको जरूरत है। आज आप पहचान करने में सक्षम होंगे कि कौन आपके पक्ष में है और कौन विपक्ष में। यदि आप अपने साथी को अपने पक्ष में पाते हैं तो क्यों न सदा के लिए रिश्ता कायम कर लिया जाए। आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं।अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाएं। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे। आज दर्द की वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं। हो सकता है आज आप व्यायाम भी ठीक से ना कर पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: कार्यालय की चुनौतियों को स्वीकार करें

daily rashiphal 19th March
म‌िथुन राश‌ि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगी और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। आपकी सकारात्मक सोच भविष्य में आपके रिश्तों को और अधिक मजबूत आयाम प्रदान करेगी। अपने समय और योग्यताओं का उपयोग करने के लिए अपने आप को कुछ रचनात्मक काम में व्यस्त रखने का ये सही समय है। अच्छा होगा अगर आप इस समय अपने कार्यालय में चुनौतियों को स्वीकार करें, इससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। आज आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं। रोज के काम में लगे रहें ताकि टेंशन कम रहे। अगर आपको लगता है कि आपकी ब्लडप्रेशर की समस्या बढ़ रही है तो चिकित्सक के पास जाएं ताकि सब कुछ ठीक हो जाए।

विज्ञापन

कर्क राशि: गुस्से पर काबू रखने की जरूरत

daily rashiphal 19th March
कर्क राशि

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में इतने झगड़े क्यों होते हैं। शायद आपको ही अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। याद रहे गलती हर इंसान से होती है, कोई भी सम्पूर्ण नहीं होता। अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं, परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इल्जाम लगा सकते हैं। इसलिए किसी से भी कोई बात ना करें। आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। आज त्वचा सम्बन्धी बीमारियों में आराम होगा। परन्तु साथ ही ध्यान भी दें। सूरज से बचकर रहें यह हानिकारक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed