फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशि वालों को आज होगा आर्थिक फायदा, पढ़े राशिफल

Fri, 12 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 12 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 12th may
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िः अधिक कोशिश किए बिना ही मिलेगी सफलता

daily rashiphal 12th may
मेष राश‌ि

ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता है। आज आपको ज्यादा प्रयास किए बिना ही अपने काम में सफलता मिल जाएगी। आज आप पाएंगे कि आपके लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो रहे हैं। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। आज आप कुछ व्यस्त रहेंगे। आप खुद को भी समय नहीं दे पायेंगे। आप इसे नजर अंदाज न करें।

वृष राश‌ि: उच्च अधिकारी करेंगे मदद

daily rashiphal 12th may
वृष राश‌ि

उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। समय के साथ ही संबंध सामान्य होंगे। निजी क्षेत्र में आज उन्नति का माहौल दिखाई देगा। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज वह दिन है जब आपको साधारण कामों में ध्यान लगाना होगा, जैसे चलना किताब पढ़ना आदि ताकि आप अपने दिमाग को व्यस्त रख सकें परन्तु जरूरत से ज्यादा शारीरिक गतिविधि भी न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: बातचीत के दौरान सोच समझकर बोलें

daily rashiphal 12th may
म‌िथुन राश‌ि

आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें, क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। आज आप अपने स्वास्थ्य को उच्च स्तर पर पाएंगे। आपके पास सही मात्रा में ऊर्जा है तो उसका उपयोग जरूरी व्यायाम करने में करें। आप खुद को स्वस्थ रखने की अच्छी आदत को बनाए रखें।

विज्ञापन

कर्क राशि: पूंजी निवेश में सही समय का इंतजार करें

daily rashiphal 12th may
कर्क राशि

आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देगी। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इसमें बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। ज्यादा तनाव मे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो उसे अभी कम करें,क्योंकि यही आपके लिए लाभदायी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed