फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या राशि वालों को मिलेंगे अच्छी नौकरी के अवसर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Thu, 11 May 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 11 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 11th may
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िःसमूह के साथ मिलकर काम करने के लिए शुभ दिन

daily rashiphal 11th may
मेष राश‌ि

आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें। आज आपको अपने फौलादी इरादों से अपने साथी के बारे में अवांछित विचारों को अपने मन से निकाल देना चाहिए। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिए आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप कोई वाहन ना चलाएं खासकर अगर आप ऊपर से खुले हुए वाहन चलाते हों।

वृष राश‌िः किसी व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे

daily rashiphal 11th may
वृष राश‌ि

आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे, जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। आज आपको अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर व्यायाम को देना होगा ताकि आप स्वस्थ रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: विदेश से विद्या‌र्थियों को मिल सकती है कोई खुश खबरी

daily rashiphal 11th may
म‌िथुन राश‌ि

रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। पढ़ाई अच्छे से होगी, लेकिन ध्यान केन्द्रित करना होगा। इस समय में अध्ययन से संबंधित काम पूरे होंगे। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। आपको कोई कार्य करते समय या फिर यात्रा करते समय चोट लग सकती है। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि आप पहले ही सावधान रहें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: परिवार के साथ चल रही अनबन को खत्म करने की कोशिश करें

daily rashiphal 11th may
कर्क राशि

अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अथवा होने वाले साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed