{"_id":"5a1696cd4f1c1b74698bd77e","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-24th-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेष सहित इस राशि को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
मेष सहित इस राशि को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, जानें अपना राशिफल
Fri, 24 Nov 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
2 of 13
मेष राशि
अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन किया है तो जल्द ही आपको खुशखबरी मिलने वाली है। पुराने दोस्तों से इसमें आपको बहुत मदद मिलेगी। अगर आप पूरी तरह से सोच विचार कर आगे बढ़े तो आपको लाभ होगा। इन दिनों आपके खर्चें खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चें और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनें। जब तक बहुत जरूरी न हो, कोई भी चीज उधार ना खरीदें। आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे।
वृष राशिः प्रियजन के किसी निर्णय पर न करें शिकायत
3 of 13
वृष राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है, लेकिन इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। अचानक पैसे की प्राप्ति या धन आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः निवेश के लिए थोड़ा इंतजार करें
5 of 13
कर्क राशि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। आज आपको अपने निर्णय को लेकर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, फिर चाहे उन्हें अपने विचारों से प्रभावित करने में कुछ ज्यादा ही समय क्यों ना लगाना पड़े। अंत में आप अपने उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को अपनी ही तरफ पाएंगे । यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं और जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।