फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राशि वालों को आज आर्थिक परेशानी से मिलेगी राहत, जानें अपना राशिफल

Thu, 23 Nov 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह Updated Thu, 23 Nov 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 23rd november

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌िःअचानक आए धन से मिलेगी राहत

daily rashifal or rashiphal 23rd november
मेष राश‌ि

आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता, व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है। आज आपको महसूस होगा कि आपने कुछ वित्तीय परेशानियों से निजात पा ली है।कहीं से अचानक आए हुए धन के कारण आप राहत महसूस करेंगे। आपको अपने धन को लेकर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। आपको आने वाले समय के अप्रत्याशित अवसरों के लिए निवेश करना चाहिए। 

वृष राश‌िः अपने गुस्से पर काबू रखें

daily rashifal or rashiphal 23rd november
वृष राश‌ि

घर पर बनी अशांति आज आपको चिंता के दो- चार पल दे सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, थोड़ा धीरज रखें। जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अगर आप शेयर बाजार में कुछ निवेश कर रहे हैं तो ये काम आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से लाभदायक है, इसलिए इस समय को अच्छी तरह से इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक सलाहकार की मदद लेने की जरूरत

daily rashifal or rashiphal 23rd november
म‌िथुन राश‌ि

कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी, साथ ही वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशिः सहकर्मी खड़ी कर सकते हैं मुश्किलें

daily rashifal or rashiphal 23rd november
कर्क राशि

आज आप अपनी कलात्मकता को पहचान पाएंगे। अपनी रोज की दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएं। आपके सहकर्मी आपका लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यालय में ध्यान रखें कि आपकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है। जिस बड़े प्रोजेक्ट को आप पाने की उम्मीद कर रहे थे, उस पर आपके सहकर्मियों की नजर है। इस समय आपके लिए ये अच्छा है कि आप अपने काम पर पूरी तरह से जुट जाएं। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे। नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed