फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 2 राशि वालों को आज हर क्षेत्र में मिलेंगे मौके, जानें अपना राशिफल

Wed, 22 Nov 2017 07:47 AM IST
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह Updated Wed, 22 Nov 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 22nd november
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌िः छिपी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

daily rashifal or rashiphal 22nd november
मेष राश‌ि

कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। आज खर्चें ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में हैं कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। इस कठिन स्थिति से निबटने में अपनी समझदारी दिखाएं। फिर भी इसे लेकर बहुत चिंतित न होएं। 

वृष राश‌िः आर्थिक लाभ के मिलेंगे मौके

daily rashifal or rashiphal 22nd november
वृष राश‌ि

आज आपको अपनी योग्यताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं, इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें, क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है। अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को लेकर चिंतित हैं तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक होगा और आपको ये एहसास होगा कि आप बिना किसी बात के ही तनाव ले रहे थे। करियर में आर्थिक लाभ के नए मौके सामने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः लाभकारी होगा निवेश

daily rashifal or rashiphal 22nd november
म‌िथुन राश‌ि

कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। यदि आप अपने आप को कार्य के सही प्रवाह में डालना चाहते हैं, तब सहकर्मियों से हाथ मिलाकर चलना जरूरी है। अपने जैसे विचार रखने वाले लोगों के साथ मिलकर आप अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन कर पाएंगे। इससे आपको नए विचार और नई तकनीक अपनाने में आसानी होगी। यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है कि आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें।

विज्ञापन

कर्क राशिः लेन देन को लेकर हो सकता है पछतावा

daily rashifal or rashiphal 22nd november
कर्क राशि

इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी। हाल में किसी लेन-देन को लेकर आज आपको कोई पछतावा हो सकता है। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है या आपकी आमदनी का जरिया ठप हो गया, जैसे नौकरी गई, तो समझिए कि आप अभी मुश्किल में आने वाले हैं। आज जरूरत है वह रास्ता निकालने की कि कैसे दिया गया उधार जल्दी से जल्दी वापस आए और कोई नौकरी भी जल्दी हाथ लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed