फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार के दिन किसके घर आएगी मां लक्ष्मी, जानिए अपना राशिफल

Fri, 22 Dec 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- presented by: किरण सिंह
amarujala.com- presented by: किरण सिंह Updated Fri, 22 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 22nd december
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌िः सपने साकार होने के योग

daily rashifal or rashiphal 22nd december
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

आज आप कुछ तनाव में रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। इस समय आप कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं हैं। अगर आप काम के बीच में थोड़ा आराम कर लें और कुछ अलग करने की कोशिश करें तो आपकी उत्पादकता और बढ़ जाएगी। अपनी सोच छोटी ना रखें बल्कि बड़ा सोचें। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे। 

वृष राश‌िः दोस्तों के साथ किसी झगड़े में पड़ें

daily rashifal or rashiphal 22nd december
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं, जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं, जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आपके काम से खुश होंगे उच्चधिकारी

daily rashifal or rashiphal 22nd december
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। वे आपकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसे ही मेहनत करते रहें। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिए प्रावधान करना चाहिए, जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें। 

विज्ञापन

कर्क राशिः व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचें

daily rashifal or rashiphal 22nd december
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आज आपकी प्रसिद्धी का जादू दिन भर छाया रहेगा। आए दिन आपके आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। ये सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed