फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 मई राशिफल: इन 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा रविवार,जानिए अपना राशिफल

Sun, 27 May 2018 08:42 AM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 27th may 2018 horoscope
zodiac - फोटो : zodiac
रविवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th may 2018 horoscope
aries - फोटो : aries
जब आप कोई फैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का खास खयाल रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उनपर खराब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ। नहीं तो आपके और आपके किसी नजदीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज के दिन आपका जीवनसाथी आपके बारे में या आपकी शादीशुदा जिन्दगी के बारे में सारी खराब बातें जता सकता है। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th may 2018 horoscope
taurus - फोटो : taurus
सेहत अच्छी रहेगी। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगी। सामूहिक आयोजन में कोई आपको मजाक का विषय बना सकता है। लेकिन होशियारी का इस्तेमाल करें और तल्ख प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। आज उन लोगों के लिए कुछ करें जो आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते।  यकीन मानिए मानसिक शांति और सुकून पाने का इससे कारगर उपाय कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th may 2018 horoscope
gemini - फोटो : gemini
किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड खराब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। गलत बातों को गलत वक्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। परिवार के साथ मिलकर किसी जरूरी फैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 27th may 2018 horoscope
cancer - फोटो : cancer
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक्त पूरी सावधानी बरतें। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। मानसिक शान्ति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed