{"_id":"5b07c9644f1c1bb36e8b4828","slug":"daily-rashifal-26th-may-2018-horoscope","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 मई राशिफल: शनि की वजह से इन 5 राशियों की बढ़ सकती है परेशानियां, बाकी का होगा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
26 मई राशिफल: शनि की वजह से इन 5 राशियों की बढ़ सकती है परेशानियां, बाकी का होगा फायदा
Content Partner: Astrosage
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 26 May 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। अपनी सुस्त और हतोत्साहित मनःस्थिति के चलते आप दफ्तर में विवाद का केंद्र बन सकते हैं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपका जीवनसाथी आज काफी रोमानी मिजाज में है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
अपने डर का इलाज का वक्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जिंदगी को भी कम करता है। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे जरूरत से ज्दाया उम्मीदें लगाए हों। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आएगी। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
4 of 13
gemini
- फोटो : gemini
जिंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को खत्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। वे आर्थिक लाभ, जो आज मिलने वाला था, टल सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
5 of 13
cancer
- फोटो : cancer
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय खासा खयाल रखने की जरूरत है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपका महबूब आज आपको बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। आप पाएंगे कि आज लंबे वक्त से अटके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निपटाने में कामयाब हो रहे हैं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।