फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 जून राशिफल: इन 5 राशियों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा लकी, जानिए अपना राशिफल

Fri, 01 Jun 2018 07:58 AM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Jun 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 1st june 2018 horoscope
zodiac - फोटो : zodiac
शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 1st june 2018 horoscope
aries - फोटो : aries
बाहरी गतिविधियां आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। किलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी, जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।  चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 1st june 2018 horoscope
taurus - फोटो : taurus
आपको अपने तल्ख रवैया का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत जरूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीके से कहें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आपके माता-पिता की सेहत पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफी फायदा पहुंचा सकती है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा है। आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 1st june 2018 horoscope
gemini - फोटो : gemini
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिन्दगी प्यार-मोहब्बत के नजरिए से ऐसे ही महकने को है। आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएं, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal 1st june 2018 horoscope
cancer - फोटो : cancer
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी जरूरतों को नहीं समझते हैं। लेकिन जरूरत दूसरों में बदलाव लाने की नहीं, बल्कि खुद में बदलाव लाने के लिए ईमानदार कोशिश करने की है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जब आप किसी के साथ रहते हैं, तो थोड़े-बहुत झगड़े होते ही हैं। आपका अपने जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed