लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन।
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज मेष राशि के जातकों के लिए गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी रोमांस से भरपूर रहेगा और अपने मनोबल के कारण सब कामों को समय रहते पूर्ण कर पाएंगे।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने में आज दोनों कोशिश करेंगे और स्थितियां अच्छी होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को एक दूसरे पर थोड़ा गुस्सा आ सकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा चलेगा। काम के सिलसिले में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे। अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार की उन्नति होगी।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलकर खुशनुमा बनेगा। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा।