Horoscope Today 27 March 2022: वृषभ राशि वालों को व्यवसाय में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, तुला राशि वाले रहेंगे परेशान
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपनी कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए निकल सकते हैं। यदि आप अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए संकल्प लेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे। आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों द्वारा समय पर मदद मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपनी किसी ऐसी जिद को पकड़कर रहेंगे, जो आपके जीवनसाथी से आपका लड़ाई झगड़ा करा सकती है। विधार्थियो को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी भी सगे संबंधी पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अक्समात आपके पिताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग जीवनसथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं, वह करा सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। आप अपनी मधुर वाणी से कार्य क्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहेगा, लेकिन आप अपनी परेशानियों को यदि ध्यान में रखेंगे, तो उनसे बाहर आसानी से निकल आएंगे। आपको किसी नए काम में हाथ डालने से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने व्यापार में आ रही समस्याओं के लिए अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं, जहां आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। सायंकाल का समय आप अपनी संतान की समस्याओ को सुनने में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कई काम एक साथ लगेंगे, जिसके कारण आपके मन में उत्साह रहेगा, लेकिन आपको उन कामों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आप जोश में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करें, तो उसमें पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए उनको अपने काम की और ध्यान देना होगा।