लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विचारों के साथ साथ रूप में परिवर्तन भी ज़रूरी है। प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्यार या विवाह के बंधनों में बंधने की भी पूरी संभावना है। अपने पार्टनर के साथ कुछ आरामदेह समय बिताना आपको दुनिया का हर गम भुला देगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):चाहत में विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ साथ रचनात्मकता का होना बेहद ज़रूरी है इससे आप अपने रोमांस को जीवित और फ्रेश रख सकते हैं। रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावकु और संवेदनशील महसूस कर सकते है। एक छोटी यात्रा आपको अपने चाहने वालों के और भी करीब लाएगी।