लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप आराम या मनोरंजन के मूड में हैं जहां रोमांस आपकी प्राथमिकता है। कार्य या निजी मामलों में कूटनीति आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ध्यान रखें कि सच्चे प्रेम में साथी एक दूसरे को बदलते नहीं हैं बल्कि जैसे हैं वैसे ही अपनाते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अधिक काम की वजह से आज आप परेशान हो सकते है लेकिन इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):इस समय आपका मन और दिल केवल अपने निवास स्थान पर केंद्रित है। घर को मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। अपने पति/पत्नी से विचार विमर्श कर के आगे की योजनाएं बनाएं। आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें।