लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम प्रसंगों को लेकर मिश्रित कहा जा सकता है इसलिए प्रेमी से जो भी अनुकूल बात करनी हो उसे आप सुबह के समय ही कर लें क्योंकि दोपहर बाद का समय आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है और इतना खराब कि आप सपने में भी इसकी कल्पना नहीं कर पाएंगे। दिन के दूसरे भाग में आपका चुप रहना ही ठीक होगा।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके ले दिन का पहला भाग बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है इसलिए यदि कोई गलती भी आप करते हैं तो आज के इस "हग डे" पर अपने प्रेमी को जादू की एक झप्पी देकर मना लीजिएगा और बाकी का दिन आप रोमांस तथा प्यार में बिता लीजिएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपको अपने प्रेमी से अनुचित मांग नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपकी सामान्य सी बहस कब लडाई का रुप ले लेगी आपको भी पता नहीं चलेगा। हो सके तो आज आप प्रेमी से ना ही मिलें, किसी भी जरुरी काम का बहाना आप बना सकते हैं और मुलाकात को टाल सकते हैं। बातचीत भी जितना कम कर सकें करें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है और आप अपने प्रेमी की बांहों में खुद को पा सकते हैं। जिन लोगों के मन की बात मन में ही है वह आज पूरे आत्मविश्वास के साथ कहने का प्रयास करें, घबराएं नहीं, बदले में आपका प्रेमी आपको एक टाईट सी "हग" दे सकता है।