लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे हवा में ना बहें। आपके लिए रिश्ता अच्छा साबित हो सकता है अगर आप इसके प्रति आश्वस्त हों। आज आपको अपने पार्टनर के चुनाव के वक्त यथार्थवादी और तर्कसंगत होना जरूरी है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। भले ही यह काम फोन पर भी बात कर के कर सकते हैं, पर हो सके तो कुछ पल साथ रहने की कोशिश करें। ये लम्हे आप दोनों के लिए यादगार रहेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। यह निश्चित कर लें कि आपका साथी भी वैसा ही महसूस करता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इसका आनंद उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है।