लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी।